हल्दी लगने के बाद दुल्हा दुल्हन वेंटीलेटर पर पहुंचे, जानें मामला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

आजकल शादी का सीजन है. ऐसे में बाजार में मिलावट खोरी भी तेजी से चल रही है. दुर्भाग्य से हमारे देश में मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कानून नहीं है. ऐसे में मिलावट खोरों की करतूत किसी की जान खतरे में डाल देती हैं. मामला मध्य प्रदेश का है. जहाँ एक नहीं बल्कि कई केश सामने आये हैं. जहाँ दुल्हा दुल्हन हल्दी लगाने के बाद बीमार हो गए.

घटना इंदौर की है यहां पर विवाह समारोह में लगाने से दूल्हा दुल्हन गंभीर एलर्जी का शिकार हो रहे हैं. हालात इतने गंभीर हो रहे हैं कि मरीजों की अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है. इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में हाल ही में ऐसे चार मरीजों का उपचार किया गया. जिनकी तबीयत हल्दी लगाने के कुछ समय बाद बिगड़ गई. इनमें एक मरीज दूल्हा जो था और की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा.
फिर  खरगोन में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया.  यहाँ, 21 वर्षीय  राखी की शादी  की खुशियां उस समय खौफ में तब्दील हो गयी.  जब हल्दी की रस्म के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई.  पीड़ित के  मुताबिक शरीर पर हल्दी लगाने के बाद पहले लाल चकते निकलने लगे. चेहरे और होठों पर सूजन बढ़ने लगी. राखी को घबराहट होने लगी.  सांस लेने में परेशानी शुरू हो गई. तुरंत अस्पताल ले गए. हालत गंभीर होने पर एमवाय अस्पताल रेफर किया गया. ऐसा ही मामला  धार जिले में भी आया.  25 वर्षीय भंवर सिंह के लिए शादी की हल्दी की रस्म खतरनाक साबित हुई.  जानकारी के अनुसार,  रस्म के दौरान शरीर पर हल्दी लगाने के करीब आधे घंटे बाद उन्हें तेज खुजली और जलन महसूस होने लगी. देखते ही देखते चेहरे और आंखों के आसपास सूजन आ गई. भंवर सिंह को चक्कर आने लगे और अचानक सांस लेने में तकलीफ बढ़ गई. कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़े. घबराए परिजन  उन्हें पहले स्थानीय  हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां प्रारंभिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया.

Related Articles

हिन्दी English