उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के खाता-धारकों के कुल 1231458/- रुपये का गबन, अभियुक्त दीपक बढई गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की बड़ी सफलताः उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड़ ऋषिकेश के खाता-धारको के कुल 1231458/- रुपये गबन करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.दिनांक 24.05.2026 को वादी एस.एस.राणा सचिव/महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड निवासी 637 लक्ष्मण झूला रोड़ थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून द्वारा थाना ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि अभियुक्त दीपक बढ़ई द्वारा उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड़ ऋषिकेश में दैनिक जमा अभिकर्ता के रुप मे कार्य करने व  विभिन्न तिथियो में खाता-धारको से बैंक में रुपये जमा करने हेतु लेने व कुल 1231458/-रुपये का गबन करने की तहरीर प्राप्त के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-212/2026 धारा 316(5) बीएनएस 2023 पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून व पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण प्रथम व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी  ऋषिकेश के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू पुलिस टीम का गठन किया गया ।    पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए अभियुक्त दीपक बढई पुत्र  उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर मार्ग गली न0 11/7 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र-29 वर्ष को 09.09.26 को उदय बाग विकासनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ अभियुक्त को आज न्यायालय मे पेश किया जा रहा है। 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1- दीपक बढई पुत्र  उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर मार्ग गली न0 11/7 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र-29 वर्ष
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 विनेश कुमार
2-कानि0 1533 अभिषेक
3-कानि0 05 तेज सिंह
ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Ad

Related Articles

हिन्दी English