सड़क हादसे में फौजी की मौत…बहन की शादी के लिए घर आया था छुट्टी

लखनऊ वाराणसी हाईवे (एन एच 56) पर हुआ हादसा,इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ लखनऊ वाराणसी हाइवे (एन एच 56) पर हसनपुर गुमटी के पास सड़क हादसे में एक फौजी की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार हसनपुर निवासी धीरेन्द्र कुमार गुप्ता फ़ौज में तैनात थे,दो मार्च को उनकी बहन की शादी थी, जिसमें वे छुट्टी पर आए थे,आज दोपहर करीब एक बजे वह अपाचे बाइक से कहीं जा रहे थे, गुमटी के पास हाईवे पर पहुंचे थे ही थे कि लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी,हादसे में फौजी धीरेन्द्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए, पुलिस की मदद से धीरेन्द्र को मेडिकल कालेज पहुँचाया गया जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।आपको बता दें धीरेंद्र की पत्नी परिषदीय विद्यालय में अध्यापिका हैं,इनकी एक बेटी भी है,धीरेन्द्र के पिता संगम लाल गुप्ता सेवानिवृत्त लेफ्टिनेण्ट कर्नल हैं,संगमलाल के दो और बेटे भी फ़ौज में हैं इस हादसे के बाद मृतक फौजी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, बंधुआ कला थाना प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया की मामले की जाँच की जा रही है।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English