ऋषिकेश : आवास विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा आरती गुप्ता का मुज्जफरनगर में हुआ सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के स्वामी विवेकानंद योग सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के में कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्रा आरती गुप्ता का मुज्जफरनगर सरस्वती विद्या मंदिर योगा एंड हेल्थ साइंस कालेज ,खेलो इंडिया द्वारा योगा प्रतियोगिता में अपने ऋषिकेश और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास और माता पिता का नाम रोशन किया है, जिसके लिए आरती को तीन सिल्वर मैडल ,सर्टिफिकेट और खेलो इंडिया का ट्रैक सूट देकर विद्या मंदिर मुज्जफरनगर द्वारा सम्मानित किया गया है,जिसको आज विद्या मंदिर आवास विकास के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं विद्यालय परिवार और हेमन्त गुप्ता (पर्यावरणविद,जिला पर्यावरण प्रमुख) द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है। इस पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि आरती काफी समय से योगा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और काफी संस्थाओं द्वारा पहले भी सम्मानित हो चुकी हैं, आरती को तीन सिल्वर मेडल मिलने पर विद्यालय परिवार में और आरती के परिवार में खुशी की माहौल है।

ALSO READ:  UK : 16 साल की उम्र में हरक सिंह रावत ने किया मेरे साथ दुष्कर्म, पीडिता जैनी ने प्रेस वार्ता कर खोले राज

वही कार्यक्रम में अतिथि हेमंत गुप्ता का भी विद्यालय परिवार द्वारा पटका पहनाकर उनका अभिवादन किया गया।इस मौके पर सतीश चौहान, नागेंद्र पोखरियाल,कर्णपाल बिष्ट, रविंद्र सिंह परमार, रजनी गर्ग,मनोज पंत,मनोरमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन के 21वें दिन यूकेडी युवा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष एवं कपकोट विधानसभा से घोषित प्रत्याशी सीए वरुण चंदोला अनशन पर बैठे
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English