एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के लिए अपने दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
मुजफ्फरनगर : घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है. जगह का नाम है भोपा. …कलयुगी मां ने अपने दो मासूमों को भी नहीं छोड़ा प्रेमी के खातिर और जहर देकर हत्या कर दी.  इस जघन्य हत्याकांड से हर कोई हैरान है. भोपा थाना क्षेत्र के रुड़काली गांव में गुरुवार को एक मां ने अपने प्रेमी के लिए अपने दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी.
मृत बच्चों में 5 साल का अरहान और 1 साल की इनाया शामिल हैं. दोनों बच्चे अपनी मां मुस्कान के साथ कमरे में सो रहे थे. शुरुआती जानकारी में मुस्कान ने बताया कि जब उसके पति वसीम ने चंडीगढ़ से फोन कर बच्चों का हाल पूछा तो उसने बच्चों को जगाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं उठे. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.  बच्चों के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था और घर में भी किसी बाहरी व्यक्ति के घुसने के सबूत नहीं मिले. पुलिस को शक हुआ और मुस्कान से सख्ती से पूछताछ की गई. पूछताछ में मुस्कान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ के दौरान मुस्कान ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव खेड़ी फिरोजाबाद के रहने वाले जुनैद से चल रहा था. वह जुनैद के साथ भागना चाहती थी लेकिन बच्चे बाधा बन रहे थे.इसी वजह से उसने नाश्ते में जहर मिलाकर बच्चों को मार डाला. पुलिस ने मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके प्रेमी जुनैद की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. लेकिन घटना के बाद हर कोई हैरान है. कैसे एक मां इतना खौफनाक कदम उठा सकती है.
ALSO READ:  UK : बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए CM योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश

Related Articles

हिन्दी English