ऋषिकेश : GIC IDPL के 8 बालक-बालिकाओं का चयन हुआ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश आईडीपीएल जीआईसी के 8 बालक- बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे न सिर्फ ऋषिकेश का नाम रोशन हुआ है बल्कि एक अच्छे खिलाड़ी भी आने वाले समय में सामने आने की संभावना जग गई है।

रविवार को  मिलिट्री इण्टर कॉलेज देहरादून में आयोजित जनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे राजकीय इण्टर कालेज आईडीपीएल वीरभद्र के 13 बालक बालिकाओ ने विभिन्न कैटेगरी मे प्रतिभाग किया था। जिसमे से 5 बालक तथा 3 बालिकाओं का आगे स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे चयन हुआ है जो आगामी अक्टूबर माह में उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय चयन हेतु प्रतिभाग करेंगे।

  • चयन होने वाले बालक हैं-
    हैवी वेट कैटेगरी में : सौरभ कुमार
  • 60 से 70 किलोग्राम वर्ग मे अंश ठाकुर व दीपांशु राजपूत
  • 50 से 55 किलोग्राम वर्ग मे आयुष रावत व सूरज त्रिसूलिया
  • चयन होने वाली बालिकाएँ हैं-
  • 45 से 60 किलोग्राम वर्ग मे अलका, खुशी व खुशी टोपवाल
ALSO READ:  ऋषिकेश में शराब तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

सभी बच्चों को व इनके कोच  पंकज सती, ओम प्रकाश गुप्ता  व कमांडो विजय डिमरी का काफी सहयोग रहा है। जिन्होंने  कम संसाधनों के बीच और कम समय में बच्चों को प्रशिक्षित किया।

ALSO READ:  UK : पुलिस परिवार में शोक, महिला आरक्षी प्रियंका का निधन

वहीं बच्चों  की सफलता पर विधालय के प्रधानाचार्य  राजीव लोचन सिंह ने विजयी बच्चो को शुभकामनाएं एवम् धन्यवाद देते हुए कहा कि कोच विजय डिमरी, व्यायाम शिक्षक पंकज सती व ओम प्रकाश गुप्ता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इतने कम समय में अपनी कड़ी मेहनत से बच्चों को प्रशिक्षण दिया जिन्होंने आज विजय श्री प्राप्त की है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English