ऋषिकेश में 3 महिलाएं गिरफ्तार, आबकारी की ताड़बातोड़ छापेमारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आबकारी विभाग ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम के द्वारा आज दिनांक 31.08.2026 को आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम द्वारा मनसा देवी,गुर्जर प्लॉट रूसाफॉर्म गुमानी वाला आदि क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बिक्री की शिकायत पर छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान रूषा फॉर्म गुमानीवाला आदि क्षेत्र में कई संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई जिसमें रुषा फार्म स्थित तीन महिलाओं के घर से कुल 54 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

ALSO READ:  UK: डीपीएस रानीपुर के 50 वर्ष पूरे, ‘स्वर्ण अक्षर-2026’ में साहित्य और संस्कृति का संगम

गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण निम्न अनुसार है 01- सुमित्रा कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी रुषा फॉर्म,बरामद शराब 14 लीटर कच्ची शराब , 02- दर्शना कौर पत्नी बलजीत सिंह निवासी रुषा फॉर्म बरामद शराब 20 लीटर कच्ची शराब ,03- आशा कौर पत्नी दर्शन सिंह निवासी रुषा फॉर्म बरामद शराब 20 लीटर कच्ची शराब तीनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किए गए।

Related Articles

हिन्दी English