ऋषिकेश:आबकारी विभाग की कार्रवाई में श्यामपुर इलाके से 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, शराब भी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: देर रात आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा रूषा फार्म श्यामपुर की ओर जाते हुए 1 चार पहिया वाहन को जंगलात रोड पर रोककर चेक किया गया। चेक करने पर वाहन से 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ करने पर बताया गया शराब रुषाफार्म इलाके में बेचने हेतु लाई जा रही थी।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया था। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें अभियुक्त पवन पुत्र राजेश्वर प्रसाद ,गुरदीप पुत्र मलकीत सिंह,सुखविंदर सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी रुषाफर्म गुमानीवाला हैं।

ALSO READ:  UK :कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

तीनों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English