रायवाला : बिना नम्बर प्लेट स्कूटी पकड़ी, चालक शराब तस्कर गिरफ्तार

- कोतवाली रायवाला पुलिस द्वारा अभियान चलाकर चैकिंग के दौरान 1 शराब तस्कर को उसके कब्जे से 51 अवैध देशी शराब माल्टा के टैट्रा पैक मय स्कूटी वाहन बिना नम्बर प्लेट बरामद कर किया गिरफ्तार
ऋषिकेश /रायवाला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चैकिंग एवं धरपकड़ हेतु जारी निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में वर्तमान में जारी आपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी कोतवाली रायवाला के नेतृत्व में कोतवाली रायवाला पुलिस द्वारा नशे की तस्करी की रोकथाम हेतु टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर चैकिंग के दौरान खैरी खुर्द गली न0 02 मे एक व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट स्कूटी के साथ खडा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति स्कूटी को मोडने लगा ।
संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को घेरकर/घोटकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विष्णु पुत्र स्व रामचन्द्र निवासी गली न0 02 खैरीखुर्द रायवाला उम्र 26 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी के पायेदान पर रखे नीले रंग के बैग से 51 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। अभियुक्त से शराब रखने एवं बेचने के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हाजा पर मु0अ0सं0 175/2026 धारा 60(1)/72 आब0 अधिनियम बनाम विष्णु पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। रायवाला पुलिस का मादक पदार्थों की तस्करी व धर-पकड हेतु अभियान लगातार जारी है।
बरामद माल-
1- विष्णु पुत्र स्व रामचन्द्र निवासी गली न0 02 खैरीखुर्द रायवाला उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 51 पाउच टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा मय स्कूटी बिना नम्बर प्लेट ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तत-
1- विष्णु पुत्र स्व रामचन्द्र निवासी गली न0 02 खैरीखुर्द रायवाला उम्र 26 वर्ष
आपराधिक इतिहास
***************
उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी प्रदेशों से अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम-
1-कानि0 1127 अनुज कुमार
2-का0 477 दिपेश





