दिल्ली : उत्तराखंड के विपिन कुमार कैंथोला को भारत सरकार ने दी अहम जिम्मेदारी
वर्तमान में CBFC के अध्यक्ष अल्मोड़ा निवासी प्रसून जोशी हैं
ADVERTISEMENTS
- एडवोकेट बिपिन कुमार कैंथोला उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता रह चुके हैं
- वे एक सुलझे हुए और विजनरी युवा नेता के तौर पर जाने माने जाते हैं
- भारत सरकार ने उन्हें CBFC में पद देकर नवाजा गया है
- उनके आने से जानकारों के मुताबिक़, उत्तराखंड में फिल्मों के विकास और शूटिंग को लेकर राज्य को लाभ होगा
- उत्तराखंड की बात करें तो उनकी पकड़ कोटद्वार, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ मानी जाती है
नई दिल्ली : कोटद्वार निवासी युवा भाजपा नेता बिपिन कुमार कैंथोला को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, भारत सरकार #CBFC की तरफ से दिल्ली क्षेत्र के सलाहकार पैनल में शामिल किया गया है. वे अगले तीन वर्ष तक रहेंगे इस पद पर. सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ परमार नवलसिंह हेमुभाई, क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा अधिसूचना के तहत जानकारी दी गयी है. उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है.
कैंथोला गढ़वाल सांसद और बिजनरी नेता के तौर पर जाना जाने वाले, अनिल बलूनी के प्रतिनिधि भी हैं. सूचना के मुताबिक़, “आपको सहर्ष सूचित किया जाता है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना सं. M-11019/1/2025-डीओ (एफ सी) दिनांक 04 नवंबर 2026 के अनुपालन में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड दिल्ली क्षेत्र के सलाहकार पैनल में आपको शामिल किया जाता है। आपका कार्यकाल दिनांक 04 नवंबर 2026 से अगले तीन साल या मंत्रालय के अगले आदेश आने तक (जो भी पहले हो), के लिए मान्य रहेगा। सिनेमेटोग्राफ अधिनियम, 1952 और सिनेमेटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 1983 के साथ प्रमाणन दिशानिर्देश www.cbfcindia.gov.in पर उपलब्ध हैं।
कैंथोला गढ़वाल सांसद और बिजनरी नेता के तौर पर जाना जाने वाले, अनिल बलूनी के प्रतिनिधि भी हैं. सूचना के मुताबिक़, “आपको सहर्ष सूचित किया जाता है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना सं. M-11019/1/2025-डीओ (एफ सी) दिनांक 04 नवंबर 2026 के अनुपालन में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड दिल्ली क्षेत्र के सलाहकार पैनल में आपको शामिल किया जाता है। आपका कार्यकाल दिनांक 04 नवंबर 2026 से अगले तीन साल या मंत्रालय के अगले आदेश आने तक (जो भी पहले हो), के लिए मान्य रहेगा। सिनेमेटोग्राफ अधिनियम, 1952 और सिनेमेटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 1983 के साथ प्रमाणन दिशानिर्देश www.cbfcindia.gov.in पर उपलब्ध हैं।CBFC ?
केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड [सीबीएफसी] या भारतीय सेंसर बोर्ड भारत में फिल्मों, टीवी धारावाहिकों, टीवी विज्ञापनों और विभिन्न दृश्य सामग्री की समीक्षा करने संबंधी विनियामक निकाय है। यह भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन है। इसे उपरोक्त वर्णित सभी को विभिन्न श्रेणी प्रदान करने का और स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार है।





