UK : ऋषिकेश में राह चलते ब्यक्ति से मोबाइल और कैश छीना, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
- ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई:
- राह चलते व्यक्ति से 136000 रुपये का मोबाइल फोन छीनने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- छीना गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद
ऋषिकेश: दिनांक 17.11.2026 को वादी विकास पुत्र गिरीश, निवासी गली नं0-13, मनसा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि समय करीब 01:30 बजे वह मनसा देवी फाटक से फोन पर बात करते हुए पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी संख्या UK14J-3273 पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पीछे से आए तथा उनके हाथ से Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग ₹1,36,000/- थी, छीनकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-607/2026 धारा 304(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*****************************
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में उक्त घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
—————————— –
गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.11.2026 को घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मोबाइल छीनने की घटना में शामिल दो व्यक्ति स्कूटी सहित मनसा देवी फाटक से नटराज की ओर जाने वाली सड़क के किनारे खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को स्कूटी सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से वादी का छीना गया Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त Honda Activa स्कूटी संख्या UK14J-3273 बरामद की गयीबरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/3(5) BNS की वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
**********************
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता-
**********************
1-अमन गोड पुत्र अंगद गोड, मूल निवासी ग्राम इन्दोली, थाना ऊभान, जनपद बलिया, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गली नं0-5, वार्ड नं0-4, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष।
2-हिमांशु शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा, निवासी मोहल्ला धर्मकांटा, तहसील/थाना मीरगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी बापू ग्राम, गली नं0-3, आईडीपीएल, ऋषिकेश, उम्र 26 वर्ष।
———————
बरामदगी का विवरण-
——————–
1-01 Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹1,36,000/-।
2-घटना में प्रयुक्त 01 Honda Activa स्कूटी संख्या UK14J-3273।
——————————
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
——————————
1-उ0नि0 कविन्द्र राणा।
2-हे0का0 342 अमित राणा।
3-का0 89 संदीप भट्ट।
4-का0 124 अशोक कुमार।





