दिल्ली : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में गढ़वाल हीरोज FC ने द ड्रीम टीम को ४-१ से हराया

ADVERTISEMENTS
- दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित फुटबाल क्लब है गढ़वाल हीरोज FC
- 1953 में स्थापित गढ़वाल हीरोज एफसी महज एक फुटबॉल क्लब नहीं, बल्कि पहाड़ की पहचान, हमारी खेल विरासत और हम सभी उत्तराखंड के लोगों के गौरव का प्रतीक है-अनिल बलूनी
- भारत के स्टार खिलाड़ी रहे भाईचुंग भटिया को गढ़वाल हीरोज FC क्लब से जोड़ने के लिए अनिल बलूनी लगे हुए हैं, दोनों की हो चुकी है मुलाकात
नई दिल्ली : फुटबाल विश्व का सबसे ज्यादा चाहने वाला खेल है. राजधानी #दिल्ली में आजकल #दिल्ली #प्रीमियर लीग खेला जा रहा है. #गढ़वाल #सांसद अनिल बलूनी भी #उद्घाटन मुकाबले में पहुंचे थे. साथ में #नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी मौजूद रहे. उत्तराखंड की प्रतिष्ठित क्लब टीम #गढ़वाल #हीरोज# FC क्लब…ने द ड्रीम टीम को ४-१ से हराया. 

बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया, “दिल्ली सॉकर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन मुकाबले में डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम पहुँचकर गढ़वाल हीरोज एफसी और द ड्रीम टीम के बीच खेले गए रोमांचक मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर नैनीताल से लोक सभा सांसद श्री Ajay Bhatt जी भी साथ रहे।” 

“यह बेहद प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि पिछले वर्ष की चैंपियन गढ़वाल हीरोज एफसी ने इस वर्ष भी अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द ड्रीम टीम को 4-1 से पराजित कर लीग में जीत के साथ आगाज किया।1953 में स्थापित गढ़वाल हीरोज एफसी महज एक फुटबॉल क्लब नहीं, बल्कि पहाड़ की पहचान, हमारी खेल विरासत और हम सभी उत्तराखंड के लोगों के गौरव का प्रतीक है। इस क्लब का गौरवशाली इतिहास और मैदान पर खिलाड़ियों का जज्बा हम सभी के लिए गर्व का विषय है।पूरी टीम को इस शानदार जीत की हार्दिक बधाई एवं लीग के आगामी मुकाबलों के लिए अनंत शुभकामनाएं।”





