राजस्व व खान विभाग की सख्ती से श्रीनगर में अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, अवैध खनन में लगे 1 यूटीलिटी व 4 डंपर सीज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : जनपद के तहसील श्रीनगर में मिल रही अवैध खनन की सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में आज प्रातः राजस्व विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों/कार्मिकों द्वारा श्रीनगर में अवैध खनन एवं परिवहन की सूचनाओं पर कार्यवाही/छापेमारी की गई।

ALSO READ:  UK: मंत्री कैड़ा ने बागेश्वर मै बहुउद्देशीय शिविर में सुनी जनता की समस्या अधिकारियो को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

जिला खान अधिकारी रवि नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में आज तड़के उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा तथा उनके नेतृत्व श्रीनगर तहसील के अंतर्गत खनन पर बड़ी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध खनन में लगे 01 यूटीलिटी वाहन व 04 डंपर सीज किए गए जबकि 05 खच्चरों के माध्यम से अवैध खनन करने वाले अभियुक्तों पर अर्थ दंड लगाने के साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है।इस दौरान नायब तहसीलदार श्रीनगर बशुलाल, सर्वेक्षक बालकृष्ण बहुगुणा, खनिज मोहर्रिर शिवा नेगी सहित राजस्व व खान विभाग से कर्मचारी उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK :महापौर शम्भू पासवान  ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, नगर स्तरीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English