धारचूला : पिथौरागढ़ जिले के गूंजी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त,  6 की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

धारचूला : पिथौरागढ़ जिले के धारचूला गूंजी मार्ग में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में सवार सभी 6 लोगों की मृत्यु हो गयी है। वाहन संख्या UK04-TB 2734, जो 06 लोगों (04 पर्यटक, 02 स्थानीय व्यक्ति/चालक) को लेकर गुंजी से धारचूला जा रहा था, अचानक तंपा मन्दिर के पास गहरी खाई में गिर गया । जिसमें सभी यात्रियों की मृत्यु हो गयी । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में, थाना धारचूला पुलिस, थाना पांगला पुलिस, हाईवे पैट्रोल यूनिट 3, फायर यूनिट धारचूला, SDRF, SSB, ITBP, सेना की माउण्टेनिंग टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सभी शवों को बरामद कर लिया गया है, शवों का रेस्क्यू कर मुख्य सड़क तक लाया गया ।

ALSO READ:  चम्पावत में नाबालिग से कथित दुष्कर्म प्रकरण में बड़े षड्यंत्र का खुलासा, व्यक्तिगत रंजिश हेतु नाबालिग के इस्तेमाल पर महिला आयोग सख्त

मृतकों का नाम-
1-सत्यब्रदा पारैदा, 59 वर्ष
2-नीलाला पन्नोल, 58 वर्ष
3-मनीष मिश्रा, 48 वर्ष
4-प्रज्ञा, 52 वर्ष
5-हिमांशु कुमार, 24 वर्ष
6- विरेन्द्र कुमार, 39 वर्ष

ALSO READ:  ऋषिकेश मंडल के नवगठित भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

Related Articles

हिन्दी English