ऋषिकेश में युवा कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, इंदिरा गांधी को किया नमन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव भारती के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस भवन ऋषिकेश में कांग्रेस की स्थापना एवं संगठन को मजबूत आधार देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके उपरांत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में आमजन को मिठाई वितरित कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
—————————————–
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भारती ने कहा कि “युवा कांग्रेस देश के युवाओं की आवाज़ बनकर लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। आज का युवा देश के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और युवा कांग्रेस युवाओं को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज़ को मजबूती देने का कार्य करेगी।” प्रदेश सचिव अंकुश प्रकाश ने कहा कि “युवा कांग्रेस का इतिहास संघर्ष, त्याग और जनसेवा से जुड़ा हुआ है। आज हम इंदिरा गांधी  को नमन करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि युवाओं के अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेंगे।”कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मयंक पाल, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, पूर्व छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अखिल गुलियल, विशाल भारती, यतीश सिंह, अभिषेक वर्मा, उदित झा, नैतिक, सचिन सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उत्तराखंड प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में सम्पन्न

Related Articles

हिन्दी English