घोड़ा हुआ पागल तो SDM नेगी के निर्देश पर टीम पहुंची…नियंत्रित कर विकास नगर केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया, कई को कर चुका था चोटिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला : नगरपालिका डोईवाला के अंतर्गत आर्य नगर क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई की एक घोड़ा पागल अवस्था में आने जाने वाले राहगीरों को चोटिल कर रहा है . सूचना का संज्ञान लेते हैं उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डोईवाला तथा पशु चिकित्सा अधिकारी डोईवाला को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए .दिए गए निर्देशों के क्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डोईवाला द्वारा रिपोर्ट दी गई कि पशु चिकित्सा विभाग के पास संबंधित घोड़ा को नियंत्रित करने के लिए तथा ट्रेंकुलाइजेशन की जाने के लिए पर्याप्त उपकरण उपलब्ध नहीं है.

ALSO READ:  ऋषिकेश :पशुलोक बैराज से दिल्ली निवासी युवक का शव SDRF ने किया बरामद

उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा इस संबंध में प्रभागीय वन अधिकारी देहरादून / निदेशक मालसी डियर पार्क एवं यू देहरादून से संपर्क किया गया तथा ट्रायंगुलेशन करने हेतु सहयोग की अपेक्षा की गई . प्रभागीय वन अधिकारी देहरादून द्वारा मालसी डियर पार्क से ट्रांसलेशन के लिए उपकरण एवं टीम भेजी गई . जिन के सहयोग से नगरपालिका डोईवाला तथा पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा द्वारा संबंधित घोड़े को नियंत्रित किया गया तथा विकास नगर स्थित एनजीओ द्वारा संचालित केंद्र में इलाज एवं देखरेख हेतु भेजा गया।

ALSO READ:  UK: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनसहभागिता से जगमगाया चम्पावत, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English