व्हीलचेयर क्रिकेटर मनोज परमार का इंडिया टीम में चयन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप कप 2025:  T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन भारत में

देहरादून/रुद्रपुर : फरवरी 2025: बहुप्रतीक्षित इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप कप, अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट श्रृंखला, 23, 24 और 26 फरवरी 2025 को गांधी पार्क, रुद्रपुर, उत्तराखंड में आयोजित होने जा रही है। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी उत्तराखंड द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इसे दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) के तत्वावधान में तथा इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ व्हीलचेयर क्रिकेट (ICWC) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उत्तरखंड के कप्तान मनोज परमार का भी टीम इंडिया चयन हुआ है। जो माजरी के रहने वाले हैं।

ALSO READ:  UK : परेशान होकर खांड गांव वासियों ने सौंपा SDM को ज्ञापन, खनन विभाग से खनन भंडारण की अनुमति न देने की मांग

इस श्रृंखला में भारत और नेपाल की दिव्यांग क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी, जो समावेशिता, खेल भावना और अंतरराष्ट्रीय मैत्री का संदेश देंगी। यह टूर्नामेंट उन खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और संकल्प शक्ति का प्रमाण है, जो हर बाधा को पार कर खेल के प्रति अपने जुनून को जीवित रखते हैं। DCCBI के मुख्य चयनकर्ता आशीष श्रीवास्तव व कोच मनीष शर्मा ने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के चयनित खिलाड़ियों की घोषणा कि| हरीश चौधरी, संस्थापक, डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी , उत्तरखंड हारून रशीद, संस्थापक एवं महासचिव, DCCBI: ग़ज़ल ख़ान, CEO, DCCBI:

ALSO READ:  UK : कोसी नदी में बहे किशोर की तलाश में खोज एवं बचाव अभियान जारी

भारतीय टीम इस प्रकार है- रमेश सरतापे (कप्तान), परशुराम देसले (उप-कप्तान), रामावत कोटेश, मनोज परमार, मोहम्मद आदिल, मन्नू सिंह, डी. रामचंद्रन, स्वरूप जनार्दन, रोमैसर वानी, सुरेश जोशी, रामविशाल जाटव, रहमान खान, सुनील चौधरी, कमल जाडे, आलोक तिवारी, धनवीर सिंह, कृष्णा शिंदे, शाहिद अंसारी और आर .सगादेवन।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English