हल्द्वानी :SIR-2026 के संबंध में साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई, जानें क्या हुआ

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी : जनपद नैनीताल में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के संबंध में साप्ताहिक बैठक 14 सितम्बर, सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल की अध्यक्षता में NIC कक्ष, तहसील हल्द्वानी में आयोजित की गई।बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR-2026 की प्रगति, नोटिस चरण की तिथियों एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों (DSE/PSE) के निस्तारण हेतु की गई. कार्यवाही की समीक्षा की गई।
नोटिस चरण की अंतिम तिथि 28 सितम्बर, 2026 निर्धारित की गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 03 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम दावे/आपत्तियां 14 सितंबर से 28 सितंबर तक।DSE/PSE की पहचान समान फोटो (PSE) या समान जनसांख्यिकीय विवरण (DSE) के आधार पर। पहचान के 05 पैरामीटर नाम, रिश्तेदार का नाम, संबंध, उम्र, लिंग, पता। चिन्हित होने मात्र से नाम नहीं हटेगा, पहले सत्यापन होगा।संबंधित मतदाता को फॉर्मेट-E में नोटिस पंजीकृत/स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा नोटिस जारी होने से 15 दिन में अपना पक्ष रखने का अवसर। DSE/PSE का उद्देश्य किसी वास्तविक मतदाता का नाम हटाना नहीं, बल्कि सूची को शुद्ध बनाना है ताकि मताधिकार का सदुपयोग किया जा सके।
उप जिलानिर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की, कि वे अपने स्तर से मतदाताओं को इस प्रक्रिया के संबंध में सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा मतदाताओं को जागरूक करें।उन्होंने कहा कि DSE/PSE प्रक्रिया का उद्देश्य किसी वास्तविक मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से हटाना नहीं है, बल्कि मल्टीपल इन्ट्री को चिन्हित कर सत्यापन करना है। सत्यापन के बाद ही नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ताकि प्रत्येक वास्तविक मतदाता का नाम सही स्थान पर बना रहे।बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच डी पांडे एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



