सहारनपुर: विद्युत चोरी की शिकायत पर पहुंची टीम के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

पुलिस ने दो सगे भाईयों को नामजद कर आठ-दस ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खुर्शीद आलम की रिपोर्ट-

बेहट/सहारनपुर :  विकासखंड मुजफ्फराबाद अंतर्गत ग्राम करौंदी में विद्युत चोरी की शिकायत मिलने चैकिंग करने पहुंची टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट किए जाने की अवर अभियंता ने दो आदमियों को नामजद करते हुए दस लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए आठ-दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

ALSO READ:  UK : घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद विद्युत उप केंद्र पर तैनात अवर अभियंता लोकेश कुमार एवं टी.जी. 2 सुनील कुमार सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव करौंदी में विद्युत चोरी की शिकायत मिलने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद एक टीम चैकिंग को गांव करौंदी स्थित बबलू व राकेश पुत्रगण काला के मकान पर पहुंची तो उक्त दोनों आरोपियों ने अपने आठ-दस समर्थकों के साथ मिलकर विद्युत विभाग की टीम के साथ हाथापाई व गाली-गलौज करनी शुरू कर दी तथा मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए ओर सरकारी कागजात भी छीनने का प्रयास किया।

ALSO READ:  UK : नॉएडा निठारी कांड से चर्चित सुरेन्द्र कोली ने हरिद्वार में चाय दुकान में लगाईं फांसी

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English