एसपीएस राजकीय जिला उप चिकित्सालय ऋषिकेश कर्मचारी संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष बने विकास धस्माना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  शुक्रवार को  एसपीएस राजकीय जिला उप चिकित्सालय ऋषिकेश के सभागार में चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण  कर्मचारी संगठन का द्विवर्षीय अधिवेशन आयोजित हुआ. इस दौरान, समस्त कर्मचारी संगठन द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष, सचिव, बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष चुनाव हुआ. साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. सबकी सहमती से अध्यक्ष पर विकास धस्माना, सचिव पद पर मोहन लाल चमोली, बरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर संगीता का चयन हुआ. कार्यकारिणी विस्तार इस प्रकार से है –
संरक्षक- आर एस  खत्री,
उपाध्यक्ष -पूनम त्यागी, अनामिका सक्सेना
संयुक्त सचिव- किरण पटवाल प्रवेश रतूड़ी,  शिव सिंह नेगी
संगठन सचिव- रमेश  पठेही, रीता रतूड़ी,  मिनाक्षी  भंडारी
प्रचार सचिव- संगीता बेलवाल, राजीव शर्मा, संध्या
सलाहकार- के सी भट्ट, एसपी घड़ियाल, सुरेश सकलानी
ऑडिटर- गब्बर सिंह रावत, पवन कनौजिया
कार्यकारिणी सदस्य – रबिका , अशोक, स्मिता, नवीन, रेखा, दिनेश, रुचि डोभाल.
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष विकास धस्माना  ने अपने विचार रखे. संबोधन में उन्होंने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की बात कही और पूरे परिवार को संगठित होकर चलने को कहा.  कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर उत्तम सिंह खरोला उपस्थित रहे.   उन्होंने समस्त कार्यकारिणी को बधाई दी और अपनी  शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में हरकिशन बिजल्वाण,  रामकृष्ण चमोली, जसवंत, स्टेला बाबरा, दीपिका,  गजेंद्र मनवाल, विनोद यादव,अंशुमन, आशुतोष कुडियाल  आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे.
ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में नाबार्ड समर्थित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English