मुनिकीरेती में बना वेंडिंग जोन, व्यवस्थित व क्रमबद्ध तरीके से लगेंगी अब रेहड़ियां

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आगामी चार धाम यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला ने जानकी पुल के समीप कुंभ मेला बस पार्किंग में बेतरतीब और अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली फड़ व रेहड़ियों को हटाया। जिन्हें यहां बनाए गए वेंडिंग जोन शीघ्र ही व्यवस्थित ढंग से स्थापित किया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी व ईओ तनवीर मारवाह के निर्देशानुसार बुधवार को पालिका एवं पुलिस प्रशासन की एक संयुक्त टीम जानकी पुल के समीप कुंभ मेला बस पार्किंग में बेतरतीब व अव्यवस्थित ढंग लगी फड़ों व रेहड़ियों को हटाने के लिए पहुंची। टीम को देख फड़ व रेहड़ी विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई, आनन फानन में सभी अपना सामान समेटने लगे। इसके बाद बस पार्किंग व आसपास को पालिका व पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से खाली कराया।

ALSO READ:  UK:कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रोते हुए विडियो किया जारी पति गिरधारी के खिलाफ लिखवाई FIR

ईओ तनवीर मारवाह ने बताया कि जिलाधिकारी टिहरी के आदेशानुसार आगामी चार धाम यात्रा के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यहां पार्किंग में बेतरतीब व अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली बड़ों व रेहड़ियों को हटाया गया है। इनके कारण आए दिन यहां पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को जाम आदि समस्याओं से जूझना पड़ता है। इन्हें व्यवस्थित व क्रमबद्ध ढंग से लगाने के लिए यहां जानकी पुल के समीप वेंडिंग जोन बनाया गया। शीघ्र ही इन सभी को यहां बनाए वेडिंग जोन में स्थापित किया जाएगा।

ALSO READ:  UK : उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में ऋषिकेश के नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, जानें 

मौके पर सीओ नरेंद्र नगर अस्मिता ममगाईं, कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार, स्वास्थ्य लिपिक दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English