UK : कुमाऊं में 11 अक्टूबर से UKD की गोल्जयू मंदिर हल्द्वानी से होगा “उत्तराखंड उत्थान जात्रा” का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : गोल्जयू मंदिर से होगा उत्तराखंड उत्थान जात्रा का शुभारंभ। ‌ रूट प्लान-11 अक्टूबर को यात्रा का शुभारंभ उत्थान मंच हीरानगर से यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा । उसके बाद यात्रा लाल कुआं पहुंचेगी और लाल कुआं तहसील में वन अधिकार संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन देगी।  लाल कुआं भ्रमण के बाद वापस बाईपास नानकमत्ता होते हुए खटीमा पहुंचेगी ।शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

उसके बाद टनकपुर लोहाघाट और चंपावत होते हुए पिथौरागढ़ में रात्रि विश्राम होगा। 12 तारीख को पिथौरागढ़ से कनालीछीना ओगला टाउन धारचूला डीडीहाट थल होते हुए बेरीनाग मैं रात्रि विश्राम होगा। 13 तारीख को बेरिंग से यात्रा का शुभारंभ कर चौकोड़ी रीमा कपकोट और बागेश्वर गरुड़ होते हुए कौसानी में रात्रि विश्राम होगा। 14 तारीख को कौसानी से सोमेश्वर द्वाराहाट चौखुटिया मासी सियालदे सल्ट होते हुए भिकियासैंण में रात्रि विश्राम होगा। 15 तारीख को भी भिक्यासैण से शुभारंभ करते हुए भतरोजखान ताड़ीखेत रानीखेत मजखाली दोलाघट अल्मोड़ा होते हुए बाड़ेछीना पनुवानोला जागेश्वर दन्या आरतोला रात्रि विश्राम 16 तारीख को लमगडा शहर फाटक पहाड़ पानी भीमताल धानाचुली लेटीबुगा भटेलिया नथुआ खान सुयालबाडी गरम पानी नैनीताल बेतालघाट रामनगर में रात्रि विश्राम करेगी। 17 तारीख रामनगर से बेलपडाव कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी में एक सभा के रूप में समापन होगा। पूरी यात्रा के समन्वयन संपर्क और प्रबंधन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान राजीव लोचन मोहन सिंह नेगी को दी गई है। प्रचार और प्रसार की जिम्मेदारी भुवन बिष्ट की है। कोष एवं लेखा-जोखा की जिम्मेदारी दिनेश कुंजवाल  कैलाश पांगती  तारा सिंह नेगी  और श्याम सिंह नेगी  उत्तम बिष्ट  को दी गई है। यह यात्रा प्रदेश के हितों जन जागरूकता और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर सभी जनपदों में भ्रमण कर जनता की आवाज को मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English