जर्मनी में उत्त्तराखण्ड के शहरी विकास मंत्री ने टीम के साथ कूड़ा निस्तारण केंद्र का किया निरीक्षण, एनर्जी प्लांट का भी किया भ्रमण, ली जानकारी

मंत्री डॉ. अग्रवाल  ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बहुत अहम जानकारियां हासिल हुईं हैं जिसे उत्तराखंड में भी अपनाया जा सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

जर्मनी/देहरादून: उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री व वित्त मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल आजकल जर्मनी के दौरे पर हैं। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में कूड़ा निस्तारण केंद्र को कैसे प्रोसेस किया जाता है और कितने लेवल में उसको लेकर उन्होंने जानकारी हासिल की साथ ही निचले स्तर का जो कूड़ा है उससे ऊर्जा कैसे उत्पन्न की जाए उस प्लांट का भी निरीक्षण किया और जानकारी ली।

जर्मन की सरकारी कंपनी जीआईजेड के वहन से शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल सहित राज्य से अध्ययन यात्रा के लिए जर्मनी गयी टीम ने फ्रैंकफर्ट शहर में State of Art Multiple Resource Facility or Waste to Energy Plant का बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी हासिल की।

ALSO READ:  ऋषिकेश : भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध  प्रदर्शन, कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन

मंगलवार को निरीक्षण कर शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में state of art Multiple resource facility का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि एमआरएफ (multiple resource facility) प्लांट में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर तथा आसपास 250 किमी का विभिन्न प्रकार का कूड़ा एकत्र किया जाता है। जिसे वैज्ञानिक तकनीकी से सात प्रकार से पृथक करने के बाद रिसाइकल करने के लिए प्रोसेसिंग सेंटर भेज दिया जाता है।

इसके बाद मंत्री डॉ अग्रवाल  ने टीम के साथ वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस प्लांट में निचले स्तर के कूड़े से बिजली उत्पादन किया जाता है।मंत्री डॉ. अग्रवाल  ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बहुत अहम जानकारियां हासिल हुईं हैं। जिसे उत्तराखंड में भी अपनाया जा सके।

ALSO READ:  UK : उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार...महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास’

इस मौके पर मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल के साथ अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे, अपर निदेशक अशोक कुमार पांडे, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार दयानंद सरस्वती, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल के साथ ही जमीन की सरकारी कंपनी जीआईजेड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर फिऑन, लीगल एडवाइजर क्रिस्टोफर, जूनियर टेक्निकल एडवाइजर एनिका आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English