उत्तराखंड क्रांति दल ने सीता माता मंदिर चांई के जीर्णोद्धार हेतु बीकेटीसी को सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र शुरू होगा: मुख्य कार्याधिकारी
ऋषिकेश: श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीनस्थ सीता माता मंदिर चांई (ज्योर्तिमठ)  जिला चमोली के मंदिर के जीर्णोद्धार तथा निर्माण को लेकर  उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी)  ने ज्ञापन दिया है। यूकेडी पदाधिकारियों ने  आज गुरूवार को मंदिर समिति के ट्रांजिट केंप ऋषिकेश कार्यालय में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर बड़ी संख्या में उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारी सदस्य सहित मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि सीता माता मंदिर चांई के जीर्णोद्धार हेतु बीकेटीसी आवश्यक कदम उठा रही है इस हेतु आंगणन तैयार किया जा चुका है। मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि जीर्णोद्धार प्रक्रिया को गति दी जा रही है तथा दानी दाताओं से भी संपर्क किया गया रहा है।
ALSO READ:  UK : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास हेतु शीघ्र वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए

Related Articles

हिन्दी English