UK :राज्य स्थापना दिवस पर घोषणा न होने से राज्य निर्माण सेनानी आक्रोशित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश शहीद स्मारक में आहूत की गई. बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई. 9 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा राजा आंदोलन कार्यों के हित में कोई घोषणा न होने से राज्य आंदोलनकारी में बहुत बड़ा आक्रोश है.
वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार द्वारा तुरंत समिति नहीं बनाई जाएगी या निर्णय नहीं दिया जाएगा. तो हम सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे. जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी. जिन राज्य आंदोलनकारी के बदौलत उनकी शहादत और कुर्बानियों से इस राज्य का निर्माण हुआ था. उत्तराखंड में सरकारों ने उन्हें आंदोलनकारी को कुचलना का काम किया. यदि समय रहते सरकार चेती  नहीं तो इसके गंभीर परिणाम आने वाले चुनाव में होंगे. बैठक में समिति के अध्यक्ष  डी एस गुसाईं बलवीर सिंह नेगी गंभीर मेवाड़ चंदन सिंह पवार युद्धवीर सिंह चौहान गुलाब सिंह रावत रुक्म पोखरियाल प्रेम सिंह रावत धर्मानंद पुंडीर जगदीश प्रसाद भट्ट मायाराम उनियाल दयाराम रतूड़ी महेंद्र सिंह बिष्ट श्रीमती कुसुम लता शर्मा रविंद्र कौर उर्मिला डबराल जयंती नेगी चैता कंडवाल विशेश्वरी मनोरी मंजू भट्ट अंजू गैरोला कमला रौतेला रेखा दशामाना कमल बिष्ट शाहिद सैकड़ो लोग मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन डी एस गुसाईं ने किया.

Related Articles

हिन्दी English