UK :ऋषिकेश में टीएचडीसी सतर्कता जागरूकता अभियान की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, सत्यनिष्ठा से समृद्धि का दिया संदेश
ऋषिकेश: टीएचडीसी लिमिटेड द्वारा संचालित सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं तथा निर्णायकों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचारशीलता एवं कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षिता ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय, अवनी ने तृतीय, दिव्यांशी ने चतुर्थ तथा हिमांशी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में सृष्टि रतूड़ी ने प्रथम, सांची चोपड़ा ने द्वितीय, शिवानी सेमवाल ने तृतीय, अंशिका नौटियाल ने चतुर्थ तथा सोनाक्षी राणा ने पंचम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र खुराना ने बताया कि टीएचडीसी द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 का विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने के साथ ही एक ईमानदार, पारदर्शी एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जाता है।
निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सतर्कता, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में रंगों एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज को जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, उपप्रधानाचार्य डॉ. नागेन्द्र पोखरियाल, वाणिज्य संकाय के वरिष्ठ शिक्षक नरेन्द्र खुराना एवं कला अध्यापिका सीमा कटारिया ने निभाई। इस अवसर पर टीएचडीसी के अनिल मुंडु (उपमहाप्रबंधक, मानव संसाधन), अशोक शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र खुराना, सीमा कटारिया, नेहा माल्यान, अनिल भंडारी एवं योगेश देवली सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें नैतिक चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ALSO READ:  UK :स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26...काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English