ऋषिकेश :बापू ग्राम इलाके में प्रदूषित पेयजल की आपूर्ति का मामला, उत्त्तराखण्ड जन विकास मंच ने ज्ञापन सौंप समस्या से निजात पाने की मांग की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  शुक्रवार को उत्तराखंड जन विकास मंच के द्वारा बापू ग्राम क्षेत्र में प्रदूषित पेयजल आपूर्ति के संबंध में अपर सहायक अभियंता जल संस्थान एफ आई यू ऋषिकेश को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र समस्या का निराकरण करने हेतु पत्र प्रेषित किया।

मंच के कार्यकर्ता अविनाश सेमल्टी ने बताया कि . बापू ग्राम व उसके आसपास के क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अर्द्धनगरीय क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को नए जल प्रयोजन प्रदान किए गए। परंतु उन जल संयोजनों से लगातार प्रदूषित जल की आपूर्ति होने से क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिससे जल जनित रोग यथा उल्टी, दस्त, पीलिया, व हेपेटाइटिस से लोग संक्रमित हो रहे हैं। जिसकी शिकायत पूर्व में भी मंच के द्वारा आपके कार्यालय को की जा चुकी है। परंतु विभाग के उदासीनता पूर्ण रवैया के चलते लोग प्रदूषित जल पीने पर मजबूर हैं।

ALSO READ:  UK :3 साल जेल में रहने के बाद भी नहीं छूटी आदत, जेल से छूटते ही चुराई मोटरसाइकिल

मंच के कार्यकर्ता अनूप पुरोहित ने बताया कि जहां स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार में स्वच्छ पेयजल का अधिकार शामिल है और उसके साथ विभिन्न ऐसे प्रावधान बनाए गए हैं।जिससे आमजन को स्वच्छ पेयजल तक उसकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके परंतु वास्तविकता इससे अलग है। उक्त समस्या का शीघ्र निंदा करना होने पर मंच आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ALSO READ:  UK : ब्रह्मपुरी में जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज का 73वां जन्म महोत्सव  बड़ी धूमधाम से मनाया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English