UP : लखीमपुर खीरी में नेपाल से लापता तीन बच्चे बरामद

ADVERTISEMENTS
कुछ दिन पहले लखीमपुर खीरी पुलिस ने नेपाल से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। बता दें 20 जुलाई को नेपाल से तीन मासूम बच्चे—10 वर्षीय सचिम कुंवर, 8 वर्षीय कुशल सोनार और 10 वर्षीय अमान जोशी संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदा हो गए थे, जिसकी रिपोर्ट नेपाल पुलिस में दर्ज कराई गई थी।
मामले की जानकारी मिलने और नेपाल पुलिस से फोन पर हुई वार्ता के बाद खीरी पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद आज, 21 जुलाई को पुलिस ने विधिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए तीनों मासूमों को नेपाल पुलिस और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों को सही-सलामत पाकर परिजनों ने खीरी पुलिस का सहृदय धन्यवाद दिया और पुलिस की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना हो रही है।



