UK : नितिन चंद देउपा बने भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच

ADVERTISEMENTS
बनबसा (चंपावत) : खबर बनबसा से है…उत्तराखंड निवासी नितिन चंद देउपा को भारतीय टीम का कोच नियुक्त गया है. यूरोप के मोंटेनेग्रो में चल रही अंडर 19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए बनबसा के चंदनी गांव निवासी नितिन चंद देउपा को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
कोच नितिन ने बताया कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता 1- 5 अक्टूबर से 2- 8 अक्तूबर तक चलेगी। जिसमें 19 पुरुष और महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए उन्हें भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। इससे पहले इसी वर्ष उन्हें एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के दल का कोच नियुक्त किया गया था।नितिन चंद बनबसा के रहने वाले हैं। वे स्वयं भी बॉक्सिंग नेशनल मेडलिस्ट और एनआईएस कोच हैं। नितिन चंद इन दिनों भारतीय सेना की 8 कुमाऊं रेजिमेंट में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। CRDT : इन्टरनेट मीडिया





