UP : सहारपुर में परिवहन करने वाले वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना होगा अनिवार्य

उप जिलाधिकारी ने खनन कारोबारियों स्टोन क्रेशर स्वामियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बेहट/ सहारनपुर : बेहट तहसील में खनन स्टोन क्रेशर स्वामियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन कर नए शासनादेश की गाइडलाइन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

तहसील सभागार में एसडीएम दीपक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शासनादेश के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया कि केवल हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों से ही परिवहन किया जाएगा और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट प्रत्येक वाहन के लिए अनिवार्य होगी। गलत नंबर प्लेट से परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परमिट निरस्त करने की कारवाई की जायेगी। बार-बार कूट रचित परिवहन प्रपत्र पर ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बताया कि आरएफआईडी युक्त मेंटल की अनिवार्यता रहेगी।

ALSO READ:  यूपी :सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई..सेवा का सतत संकल्प,संवेदना और समर्पण की निरंतर यात्रा

बैठक में स्टोन क्रेशर स्वामियों ने रखी अपनी समस्या-

बेहट। स्टोन क्रेशरों की यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप राणा ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि पांच प्रतिशत की अधिभार में छूट होती हैं। कोई भी क्रेशर मालिक स्वयं अतिभार नही भराता है। उन्होंने कहा कि चैकिंग के नाम पर खनन कारोबारियों का उत्पीडन न किया जाए। उ.प्र.सरकार के जीoओ के अनुसार एसडीएम व सीओ से नीचे का अधिकारी गाड़ी चैक न करें। चैकिंग की आड़ में खनन कारोबारियों का उत्पीडन न किया जाए। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि चैकिंग में पूरा सहयोग करेंगे। जो भी शासनादेश है उनका पूरी तरह से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि गाड़ी पकड़े जाने पर परिवहन विभाग गाड़ी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करें। क्रेशर मालिकों को शामिल न किया जाए।

ALSO READ:  16 वर्षीय शनाया बिष्ट की गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के 15वीं मंजिल से गिरने से मौत, सूसाइड नोट मिला

बैठक में ज्वाइंट डायरेक्टर खनन एनके दास, खनन अधिकारी आरके सिंह, तहसीलदार प्रकाश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट रूचि गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात अभिषेक सिंह, एआरटीओ महेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, शिवराज सिंह एडवोकेट, हाजी रियाजुल हसन, गुरुदयाल चौधरी, राव रहमान, हाजी शफीक अहमद, मिंटू, राजीव चौधरी, इरशाद मलिक, खुर्शीद रावत, कपिल, आशु सैनी, गौरव चौधरी, चौधरी विश्वास, रिंकू राणा, सलीम अहमद, मोनू कुमार, पंकज अग्रवाल एडवोकेट, दीपक गुप्ता, राजेश चौहान, सोनू चौधरी, आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English