UP : सुल्तानपुर में रात में हाइवे पर नंगे पैर जा रहा था मासूम, पुलिस टीम की नजर पड़ी तो ले आये थाने और फिर…

माँ बाप के चेहरे खिले,भाई बहन ने पुलिस विभाग को किया धन्यवाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है,थाना बंधुआकला के पुलिस महकमे का सराहनीय कार्य सामने आया है. राह भटके बच्चे को पहले खिलाया खाना फिर प्यार से पूछताछ कर पूर्ण जानकारी होने पर किया मां बाप के सुपुर्द।

आपको बताते चलें सुल्तानपुर थाना बँधुआ कला की पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है. घर से निकला बच्चा राह भटक कर आ पहुंचा सुल्तानपुर के बंधुआ कला क्षेत्र में. जहां थाना बंधुआ कला के थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह अपने साथी कर्मियों के साथ रात करीब 11:00 बजे गश्त के लिए निकले थे. हाईवे पर एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 9 से 10 वर्ष, पैरों में ना तो चप्पल थी और ना ही उस बच्चे के आसपास या आगे पीछे भी कोई था. पुलिस की नजर उस बच्चे पर पड़ी और उस बच्चे के पास जाकर उस बच्चे से पूछताछ की लेकिन वह बच्चा इतना भयभीत और सहमा हुआ था कि उस समय कुछ बता भी ना सका।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन

जिसको देख थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने अपने साथ कर्मियों के साथ उस बच्चे को थाने पर ले आए और भरपेट भोजन कराया देर रात हो जाने के कारण उसे वही थाने पर ही सुला दिया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस बच्चे को चाय बिस्किट खिलाया। और फिर बच्चे से प्यार से पूछताछ की जिसमें उस बच्चे का नाम गोविंद पुत्र जसराम निवासी शुक्ल पुरवा उमरा डी थाना जामो जनपद अमेठी सामने आया। बच्चे का पता चलते ही थाना अध्यक्ष ने बच्चे के घरवालों को सूचना दी. जब तक बच्चे के मां-बाप और घर वाले पहुंचे. थानाअध्यक्ष ने बच्चे के लिए नए चप्पल और कपड़े मंगवा कर दिए. गश्त पर निकले थाना अध्यक्ष के साथ SI राम प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार पांडे, कांस्टेबल अखिलेश गौर, कांस्टेबल, दीपू यादव का सराहनीय कार्य रहा। बच्चे के भाई बहन अपने भाई को सही सलामत पा जाने पर गश्त पर निकली पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है।

ALSO READ:  UP: अमरोहा गैंग रेप मामला, कुछ लोगों द्वारा बेवजह उनका और उनके फार्महाउस का नाम शामिल किया जा रहा है : उमेश शर्मा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English