UP: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गरजे भारतीय वायु सेना के फाइटर प्लेन..दिखाया करतब

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की एयरस्ट्रिप पर शनिवार को युद्धक विमानों ने पूर्वाभ्यास किया। युद्ध के समय चीन पर हमला करने के लिए सुल्तानपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की एयरस्ट्रिप पर वायु सेना के युद्धक विमानों ने कसरत की। इस दौरान स्थानीय लोगों का फाइटर प्लेन देखने के लिए मजमा लगा रहा।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बावजूद एयर स्ट्रिप पर कुत्ता आ जाने से एक बार हड़कंप मच गया। एयर फोर्स के जवानों और स्थानीय सिपाहियों को लगाकर जानवरों की आवाजाही को लेकर एयर स्ट्रिप सील किया गया। एन 32 के एक, चार मिराज, एक जगुआर, दो सुखोई सहित 10 लड़ाकू विमान एयरशो में शामिल हुए। ग्रुप कैप्टन डी नौटियाल इसे लीड कर रहे थे। जबकि प्रयागराज कमांड एयर कमोडोर मनीष सरदेव की मौजूदगी में संचालन हुआ।

ALSO READ:  मशहूर शिवा ढाबा के मालिक हरेंद्र यादव उर्फ मामा यादव के खिलाफ FIR दर्ज

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कूरेभार स्थित अरवल कीरी करवत में बनी एयर स्ट्रिप पर शनिवार को कुल 2 घंटे ही फाइटर विमानों का एयर शो हुआ। 3.5 किमी की एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज ने टच एंड गो का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम के मद्देनजर 12 किमी मार्ग बंद कर रूट डायवर्ट किया गया था। इससे पहले साल 2021 में पहली बार एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन ने टच एंड गो किया था। शनिवार सुबह 10 बजे से एयर फोर्स के अधिकारी एयर स्ट्रिप पर पहुंच गए थे। इसके बाद सेना के हवाई जहाजों का आना शुरू हुआ। एयरस्ट्रिप पर सुखोई व मिराज जैसे जंगी जहाजों ने उड़ान भरना शुरू किया। सेना के अधिकारियों के साथ डीएम जसजीत कौर, एसपी सोमेन वर्मा, जयसिंहपुर विधायक राज बाबू उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, उनकी पत्नी पल्लवी वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष श्री राम पांडे, आलोक सिंह, कृष्ण मोहन सिंह समेत अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

ALSO READ:  गजब...SSP पहुंचे मॉर्निंग वाक् करते करते महिला थाने निरिक्षण करने, एक महिला कर्मी मिली वो भी सोती हुई, १९ के ट्रान्सफर

बताते चले कि यूपी चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अरवलकीरी करवत गांव के पास बनी एयर स्ट्रिप पर किया था। लोकार्पण के मौके पर एयर स्ट्रिप पर एयरफोर्स के सुखोई, जगुआर व मिराज जैसे लड़ाकू जहाजों ने आसमान में करीब एक घंटे तक करतब दिखाए थे। खुद पीएम मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे।

Related Articles

हिन्दी English