UP : CRPF के जवान प्रेमचंद्र पाण्डेय (पिंटू) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में शहीद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
उत्तर प्रदेश : जम्मू और कश्मीर में एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया. CRPF के जवान प्रेमचंद्र पाण्डेय (पिंटू) जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए हैं. उनके सहपाठी, सचिदानंद पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया वे उनके सहपाठी भी थे. उन्हें गर्व है उनका जीवन देश के नाम आया. वे हमारे दिलों में हमेशा अमर रहेंगे. उन्हूने कहा,  बड़ा ही दुखद मेरे सहपाठी चमरूपुर शुक्लान के निवासी, CRPF के जवान प्रेमचंद्र पाण्डेय (पिंटू) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए शहीद।पार्थिव शरीर सेना के विमान द्वारा लाया  गया. आज अंतिम संस्कार किया गया.  प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।पहलगाम में सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन के बलिदानी हवलदार प्रेमचंद्र पांडेय के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार श्रृंगवेरपुर  गंगा घाट पर किया गया। विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल समेत हजारों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

हिन्दी English