UK:ऋषिकेश में 1 किलो 340 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुए रामअवतार गिरफ्तार 

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली ऋषिकेश  ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 किलो 340 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार

देहरादून :जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों  पर दबिश दी जा रही है ।इसी क्रम में दि0 21.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान मंशा देवी पुलिया के पास  श्यामपुर, ऋषिकेश से अभियुक्त रामअवतार पुत्र महेसर साहनी निवासी- गली न0-10 गुर्जर प्लाट, गुमानीवाला, श्यामपुर, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष को 01 किलो 340 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0-111/2026 धारा 8/20 NDPS Act बनाम रामअवतार पंजीकृत कर आज दिनांक 22.03.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।

अभियुक्त से बरामद माल
(1)- अभियुक्त के कब्जे से  01 किलो 340 ग्राम अवैध गांजा
गिरफ्तार अभियुक्त-
(1)- रामअवतार पुत्र महेसर साहनी निवासी- गली न0-10 गुर्जर प्लाट, गुमानीवाला, श्यामपुर, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष
गिरफ्तारी का विवरण-
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व  अक्समात चैकिंग के दौरान सदिग्ध  होने पर पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो अपना नाम रामअवतार पुत्र महेसर साहनी निवासी- गली न0-10 गुर्जर प्लाट, गुमानीवाला, श्यामपुर, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष बताया । उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके हाथ में पकड़े  सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर देखा तो इसके अंदर एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी मिली जिसे खोलकर चेक किया तो जिसके अंदर गहरे हरे रंग की पत्ती/गुच्छेनुमा पदार्थ 01 किलो 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । बरामद गाजें के बारे उक्त पकडे गये व्यक्ति से पूछा तो उसने बताया कि सर यह गांजा है। जिसे मैं बिहार की तरफ से एक व्यक्ति से लेकर आता हूं। जिसका नाम मै नही जानता हूं। वो मुझे कभी हरिद्वार तो कभी बहार मिलता है। जिसका मैं खुद सेवन करता हूं तथा थोड़ा-थोड़ा कर पुड़िया बनाकर बेच देता हूं । आज मै यह माल लेकर घर बेचने जा रहा था तो आपने पकड़ लिया।
***************************************************************************
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
********
1-मु0अ0स0-364/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
2-मु0अ0स0-504/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
3- मु0अ0स0-635/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
4- मु0अ0स0-111/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
********
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 सुमित चौधरी
2- कानि0 1525 मुकेश जोशी
3- कानि0 124 अशोक कुमार
ALSO READ:  UK : भारत की 16वीं जनगणना 2027 हेतु नगर निगम ऋषिकेश द्वारा कुल 170 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) बनाए गए, 170 प्रगणक एवं 29 सुपरवाइजर नियुक्त

Related Articles

हिन्दी English