UK : तोल्यू डाडां रिखणीखाल के पास GMOU बस दुर्घटनाग्रस्त, ४ घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला
पौड़ी : दिनांक 10.03. 2026 को डायल 112 के माध्यम से थाना रिखणीखाल पर सूचना प्राप्त हुई कि तोल्यू डाडां, रिखणीखाल के पास एक बस सड़क पर पलट गई है, जिसमें कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सूचना प्राप्त होते ही थाना रिखणीखाल पुलिस तत्काल माय फोर्स के मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि GMOU की बस संख्या UK12 PB-0179 सड़क पर पलटी हुई थी। बस में लगभग 15 यात्री सवार थे।पुलिस द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। घटना में सभी यात्रियों को साधारण चोटें आई हैं तथा सभी की स्थिति सामान्य है।
घायल व्यक्तियों के नाम व पते-
1. सरला देवी पत्नी  चंद्र मोहन सिंह, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम उम्मेदु बाखल, तोल्यू डाडां, रिखणीखाल।
2. विद्या देवी पत्नी  विक्रम सिंह, उम्र 81 वर्ष, निवासी उम्मेदु बाखल, तोल्यू डाडां, रिखणीखाल।
3. विमला देवी पत्नी  मदन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी उम्मेदु बाखल, तोल्यू डाडां, रिखणीखाल।
4. शिल्पा देवी पत्नी विजय पाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी उम्मेदु बाखल, तोल्यू डाडां, रिखणीखाल।
ALSO READ:  UK: मंत्री कैड़ा ने बागेश्वर मै बहुउद्देशीय शिविर में सुनी जनता की समस्या अधिकारियो को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English