UK :भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत पीजी कॉलेज में हुआ

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत आज श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के कांफ्रेंस हॉल में प्रारंभ हुआ… जहां सहायक चार्ज अधिकारी यशवीर सिंह, फील्ड ट्रेनर डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, दिवाकर नेथानी, उमा पाटनी, मनोज कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उद्घाटन सत्र में बोलते हुए सहायक चार्ज अधिकारी यशवीर सिंह ने कहा कि जनगणना भारत सरकार का एक अति महत्वपूर्ण कार्य है जनगणना के आधार पर ही राष्ट्र के निर्माण की नीतियों का निर्धारण होता है और राष्ट्र को संबंध बनाने के लिए योजनाएं तैयार की जाती है इस महत्वपूर्ण यज्ञ में आप सभी की भागीदारी अति महत्वपूर्ण है सही-सही आंकड़े एकत्रित कर हम भारत सरकार को भेजेंगे जिसके तहत सरकार द्वारा जनगणना के उपरांत विभिन्न विकासशील योजनाओं पर कार्य किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन के बाद फिर ट्रेनर उमा पाटनी ने मां शारदे की स्तुति कर कार्यक्रम का विधिवत जय घोष किया।
फील्ड ट्रेनर डॉक्टर सुनील दत्त थपलियाल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी घर कोई भी नागरिक इस जनगणना से वंचित नहीं रहना चाहिए हमें इस जनगणना के अंतर्गत संपूर्ण अभिलेख संपूर्ण आंकड़े की सत्यता तक जाते हुए अपने कार्य को अंजाम देना होगा। प्रशिक्षण के दौरान दूसरे फील्डर ट्रेनर दिवाकर नेता ने नागरिकों से पूछे जाने वाले सभी सवालों को डिस्प्ले स्क्रीन द्वारा समझते हुए बताया कि किस प्रकार से हमें अपने माधूर्य, सोहर्द, प्रेम, स्नेह के साथ आम जनता से प्रश्न करने हैं इस बात 40 प्रश्न प्रत्येक नागरिक से किए जाने हैं उनका सही-सही डाटा तैयार कर डिजिटल फॉर्म मे प्रगणक से पर्यवेक्षक और पर्यवेक्षक से चार्ज अधिकारी तक प्रेषित किया जाना है। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत सभी प्रशिक्षण आर्थियों से कार्य की शुद्धता, सुचिता तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर पूर्व फील्ड ट्रेनर मनोज कुमार गुप्ता, तकनीकी सहायक राबिया खान, सपना पंवार, हरिओम गर्ग, रंजन अंथवाल, भगवती प्रसाद जोशी,हरि सिंह, अमिता अरोड़ा, मोनिका रौतेला, नीरजा करनवाल, ललित शर्मा, मोहन थापा, राहुल सहित दो बैच में 93 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभा किया।





