UK: रानीखेत में डिग्री कॉलेज के पास हरियाणा निवासी ब्यक्ति का शव फांसी से लटका मिला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा : घटना रानीखेत की है। रानीखेत के चिलियानौला में डिग्री कॉलेज के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव एक पाइप के सहारे एक जैकेट से लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर में कार्यरत था और मूल रूप से हरियाणा बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह (उम्र~30 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह के रूप में हुयी है। वह यहाँ कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर में सिविल डिफेंस में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और वर्तमान में रानीखेत मुख्यालय में तैनात था। वह गनियाद्योली क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। उसके साथियों का कहना है कि उसने शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक ड्यूटी की थी, जिसके बाद वह यह कह कर चला गया की उसे अपना कमरा बदलना है। इसके कुछ घंटे बाद उसका शव चिलियानौला क्षेत्र के जंगल में मिला।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

बताया जा रहा है कि युवक विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं जिन्हे वह कुछ समय पहले फरीदाबाद छोड़कर आ गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन फोरेंसिक जांच और पोस्ट मॉर्टम के बाद ही मौत असल कारणों का पता चल पायेगा।

Related Articles

हिन्दी English