UK: नाबालिक बालक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार हुआ ऋषिकेश में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में नामजद अभियुक्त को ऋषिकेश पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग बालक के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के संबंध में वादिनी निवासी वीरपुर खुर्द, नेहरूग्राम, ऋषिकेश द्वारा दिनांक 09.11.2026 को कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर दी गई। वादिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि अभियुक्त रोहित पुत्र गोपाल सिंह द्वारा उनके नाबालिग पुत्र के साथ छेड़छाड़ करते हुए गलत हरकत की गई तथा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-591/2026, धारा 62 बीएनएस एवं धारा 5(M)/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*********************************************************************
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी (CO) ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*********************************************************************
गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु आईडीपीएल क्षेत्र में गहन जांच  की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे में नामजद अभियुक्त वीरभद्र मंदिर के पीछे जंगल की ओर साईं घाट जाने वाले रास्ते पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रोहित पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम राजपुर खुर्द, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, हाल निवासी वीरपुर खुर्द, गली नंबर 12, विस्थापित कॉलोनी, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष बताया। अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग से अवगत कराते हुए दिनांक 10.11.2026 को समय 21:20 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है 
*************
गिरफ्तार अभियुक्त—
*************
1-रोहित पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम राजपुर खुर्द, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, हाल निवासी वीरपुर खुर्द, गली नंबर 12, विस्थापित कॉलोनी, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष।
———–
पुलिस टीम—
————
1-म0उ0नि0 ज्योति शर्मा
2-का0 16 उदयवीर सिंह
3-का0 101 सुनील कुमार
ALSO READ:  UK :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह एवं CM  पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English