UK : रोटरी क्लब ऋषिकेश ने लगाया सफल मेडिकल एवं डेंटल कैंप, 400 से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा आज निजी स्कूल में एक सफल मेडिकल एवं डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता बडोनी जी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ के सहयोग से आयोजित इस शिविर में *क्षेत्रवासियों एवं विद्यार्थियों को सामान्य चिकित्सा तथा दंत चिकित्सा की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध* कराई गई।
शिविर में 400 से अधिक मरीजों ने जनरल एवं डेंटल ओपीडी का लाभ उठाया तथा *चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं. रोटरी क्लब ऋषिकेश ने इस जनसेवा कार्य को सफल बनाने के लिए अपना बहुमूल्य समय देने वाले चिकित्सकों *Rtn. Dr. Arun Sharma, Rtn. Dr. Hari Om Prasad, Rtn. Dr. G.L. Arora एवं Dr. Balodi के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। क्लब ने चिकित्सकों के समर्पण और सेवा-भाव को नमन करते हुए कहा कि *समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना रोटरी की प्राथमिकताओं* में शामिल है। *शहर के दूरस्थ एवं अपेक्षाकृत कम सुविधाओं वाले क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत उपयोगी सिद्ध* होते हैं। ऐसे सेवा प्रकल्प न केवल जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हैं, बल्कि समाज में *रोटरी की सेवा भावना और सकारात्मक पहचान को भी मजबूत* करते हैं।
क्लब ने संकल्प व्यक्त किया कि आने वाले महीनों में भी इसी प्रकार के उपयोगी मेडिकल, डेंटल एवं जनसेवा शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य एवं सेवा का लाभ पहुँचाया जा सके।*“Service Above Self” — सेवा ही रोटरी की पहचान है.



