UK: ऋषिकेश पुलिस ने किये दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
- 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कुल 15.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
ऋषिकेश: जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
1. अमृत पुत्र गौरखनाथ, निवासी सपेरा बस्ती, काले की ढाल, ऋषिकेश।
2. गौरव कुमार पुत्र ढोला, निवासी ग्राम कुंवरपुर उर्फ चतरभोज, थाना मण्डावर,जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी:
* अभियुक्त अमृत के कब्जे से 08.37 ग्राम अवैध स्मैक।
* अभियुक्त गौरव के कब्जे से 07.24 ग्राम अवैध स्मैक।
* कुल बरामदगी: 15.61 ग्राम अवैध स्मैक।
पुलिस कार्रवाई:
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 556/2026, धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
पुलिस टीम
उ0नि0 बिनेश कुमार
का0 1095 कुलदीप
का0 1190 शिवओम….
ऋषिकेश पुलिस — नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी।





