UK :ऋषिकेश में रसगुल्ला गिरफ्तार….चरस और स्मैक की तस्करी करते हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  कोतवाली ऋषिकेश ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 किलो 202 ग्राम अवैध चरस व 7.01 ग्राम अवैध स्मैक को वाहन स0 यूके-07-एचसी-7543  मो0सा0 पर परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार ।
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों  पर दबिश दी जा रही है ।        इसी क्रम में दि0 27.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान कृष्णा नगर लेबर कालोनी तिराहा ऋषिकेश से अभियुक्त परमजीत उर्फ रसगुल्ला  पुत्र पदमनाथ निवासी काले की ढाल ऋषिकेश उम्र 22 वर्ष को वाहन स0 यूके07एचसी7543  मो0सा0 पर  01 किलो 202 ग्राम अवैध चरस व 7.01 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे N.D.P.S ACT के अन्तर्गत मु0अ0सं0-336/2026 धारा 8/20/21/60 NDPS Act बनाम परमजीत उर्फ रसगुल्ला  पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज दिनांक 28.07.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
गिरफ्तारी का विवरण-
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त व  अक्समात चैकिंग के दौरान सदिग्ध  होने पर पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो अपना नाम परमजीत उर्फ रसगुल्ला  पुत्र पदमनाथ निवासी काले की ढाल ऋषिकेश उम्र 22 वर्ष बताया । उक्त व्यक्ति की बैग को खोलकर देखा गया तो उसके अन्दर एक प्लास्टिक की पन्नी में काले रंग का पदार्थ भरा है तथा उसी पन्नी में एक छोटी पारदर्शी पन्नी भी है जिसके अन्दर भूरे रंग पाउडर / डलीनुमा पदार्थ भरा है । इस व्यक्ति से सख्ती से पूछा गया तो इस व्यक्ति द्वारा माफी मांगते हुये बताया गया कि साहब मुझे माफ करदो यह जो पन्नी के अन्दर काले रंग पदार्थ है वह चरस है तथा छोटी पन्नी में जो भूरे रंग का पदार्थ है वह स्मैक है मैं पकडे जाने के डर से गाडी को वापस मोडकर जाने का प्रयास कर रहा था तथा अपने पास मौजूद चरस/समैक को  पकडे जाने के डर से दवाई तथा खाने पीने का समान बता रहा था । यह चरस व स्मैक मैं पंचम नाथ नाम के व्यक्ति से भानियावाला से लाया था तथा ऋषिकेश क्षेत्र में घूमघूमकर नशे के आदि व्यक्तियो को बेचता तथा मुनाफा कमाता पैसो के लालच में मैंने ऐसा किया है तथा पैसो के लालच में ही मैं चरस में कुछ धूपबत्ती भी मिलाकर बेचता था
अभियुक्त से बरामद माल-
(1)- 01 किलो 202 ग्राम अवैध चरस व 7.01 ग्राम अवैध स्मैक 
(2)- वाहन स0 यूके-07-एचसी-7543  मो0सा0 बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त-
(1)- परमजीत उर्फ रसगुल्ला  पुत्र पदमनाथ निवासी काले की ढाल ऋषिकेश उम्र 22 वर्ष
लिस टीम-
1- उ0नि0 अमित कुमार 
2-कानि0 260 गौरव यादव
ALSO READ:  UK: सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Related Articles

हिन्दी English