UK :डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग में ROB निर्माण की फीजिबिलिटी जांच का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री  ने जनता की सुविधाओं के लिए रखा था प्रस्ताव

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने देहरादून में जनसुविधा के दृष्टिगत डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर KM-01 स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

ALSO READ:  UK : UKD ने मेघा पेटशाली को नैनीताल जिला महामंत्री नियुक्त किया
केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया है कि उक्त स्थान पर ROB निर्माण की feasibility (व्यवहार्यता) की जांच कराई जा रही है तथा ROB निर्माण की feasibility जांच पूर्ण होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने देहरादून में बढ़ती यातायात आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर ROB निर्माण का विषय केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा था। केंद्र सरकार द्वारा इस प्रस्ताव की व्यवहार्यता जांच शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन की सुविधा और यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में सकारात्मक उम्मीद जगी है।
ALSO READ:  UK :पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है :पुष्कर सिंह धामी, CM
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English