UK : राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी :शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय में सांसद अजय भट्ट ने प्रेस वार्ता करते हुए राहुल गांधी द्वारा NSA अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी की घोर निंदा की। अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की धरती में पैदा हुए देश के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को खलनायक कहना राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है अजीत डोभाल जी को खलनायक कहने से पहले राहुल गांधी को यह नहीं पता कि उन्होंने देश के लिए क्या-क्या किया है। अजय भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ मीडिया द्वारा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उसके पति पप्पू गिरधारी के बीच हो रहे मामले के बाद गर्म हुई सियासत पर पूछे गए सवाल पर सांसद अजय भट्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पति-पत्नी के झगड़े और सुबह की बारिश का कोई भरोसा नहीं कि वह कब एक हो जाए।





