UK : पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट को परवादून जिला कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
डोईवाला : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व.  हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में कांग्रेसजनों ने स्व. बिष्ट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा उनके जनसेवा और श्रमिक हितों के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर परवादून कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट का संपूर्ण जीवन गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। वे कांग्रेस की विचारधारा के सच्चे प्रहरी थे और उनका संघर्षशील व्यक्तित्व सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा।उन्होंने कहा कि डोईवाला तहसील की स्थापना, पॉलीटेक्निक संस्थान की स्थापना सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में स्व. बिष्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित को सर्वोपरि रखा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहे। उनका सादा जीवन और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सभी के लिए अनुकरणीय है।डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट ने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाले और उन्हें सदैव मार्गदर्शन देने वाले वरिष्ठ नेता थे।
डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट  ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष, सिद्धांतों और जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान  परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी, अब्दुल रज्जाक, हाजी अब्दुल वहीद, ताजेंद्र सिंह ताज, अश्वनी बहुगुणा, मनोज नौटियाल, नीरज त्यागी, उमेद बोरा, जीतेन्द्र कुमार, एस. पी. बहुगुणा,महेश कुकरेती,राजेंद्र सिंह बिष्ट,बलवीर सिंह, हरि किशोर, बलवीर सिंह बिंदा, आरिफ अली, राहुल सैनी, विवेक सैनी, तेजपाल सिंह मोंटी, देवराज सिंह सावन, रेखा कांडपाल सती, सुनील कुमार बर्मन, नरेंद्र सिंह चौहान, प्रवीण कुमार सैनी, मोहित कपूर्वाण, मनोज नेगी, सूरज भट्ट, महेश कुकरेती, अमन बहुगुणा, सुभाष थापा, नंदन सिंह नेगी, प्रवीण गुप्ता, यशवंत सिंह, संदीप थापा, युवराज पुन, जावेद अली आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK :दीपिका हरियाणा से हुई गिरफ्तार, प्रेमनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग व रंगदारी मांगने के प्रकरण में फरार चल रही थी ईनामी अभियुक्ता
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English