UK : हल्द्वानी में पैरामेडिकल छात्रों ने उठाई इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन

सांसद अजय भट्ट ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • छात्रों की मांग,  अन्य मेडिकल इंटर्न की तरह पैरामेडिकल छात्रों के लिए भी सरकार द्वारा एक सम्मानजनक और निश्चित स्टाइपेंड नीति तुरंत लागू की जाए
  • छात्रों ने  हल्द्वानी में नैनीताल सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन अपनी मांगों को लेकर 
हल्द्वानी :सोमवार को चिकित्सा व्यवस्था में रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले पैरामेडिकल छात्रों ने इंटर्नशिप के दौरान उचित स्टाइपेंड की मांग को लेकर स्थानीय सांसद अजय भट्ट से मुलाकात की। छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को औपचारिक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं और आर्थिक चुनौतियों से अवगत कराया।
​मुलाकात के दौरान छात्रों ने बताया कि पैरामेडिकल (BMLT, BMRITT, BOTT, आदि) के छात्र अस्पतालों में डॉक्टरों और वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपातकालीन और नियमित सेवाओं में दिन-रात कार्य करते हैं। इसके बावजूद इंटर्नशिप की अवधि में उन्हें शून्य स्टाइपेंड दिया जाता है, जिससे उनके दैनिक खर्च और पढ़ाई का बोझ उठाना बेहद कठिन हो जाता है।​छात्र प्रतिनिधियों ने मांग की कि अन्य मेडिकल इंटर्न की तरह पैरामेडिकल छात्रों के लिए भी सरकार द्वारा एक सम्मानजनक और निश्चित स्टाइपेंड नीति तुरंत लागू की जाए।​सांसद अजय भट्ट ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में पैरामेडिकल कर्मियों का योगदान अतुलनीय है और वे इस विषय को संबंधित मंत्रालय व सक्षम अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाएंगे ताकि छात्रों के हित में शीघ्र उचित निर्णय लिया जा सके।​इस अवसर पर छात्र प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्य धनेश उपाध्याय, भास्कर सती,काजल, प्रियंका,शुभम प्रताप,शुभम गिरी, तनुज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English