UK : हल्द्वानी में एक दिवसीय उद्यमिता बूट कैंप का आयोजन किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक दिवसीय उद्यमिता बूट कैंप का आयोजन, महिला उद्यमियों को मिला मार्गदर्शन एवं अपने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करने का अवसर.  आईआईएम काशीपुर, (फ़ीड) द्वारा उत्तराखंड ग्रामीण विकास समिति (यूजीवीएस) के सहयोग से ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (रीप) के अंतर्गत नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में एक दिवसीय उद्यमिता बूट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता के इच्छुक लोगों को व्यवसाय विकास, नवाचार, वित्तीय समझ एवं बाजार से जुड़ाव के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना था।
———————————–
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. जगदीश प्रसाद साहू एवं विशिष्ट अतिथि पीडी शिल्पी पंत व  प्रो. के.के. पांडेय सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को स्वरोजगार एवं व्यवसाय विकास के अवसरों से जोड़ने के महत्व पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईएम काशीपुर के प्रो. जगदीश प्रसाद साहू ने महिला प्रतिभागियों को उद्यमिता, व्यवसाय की संभावनाओं, व्यावसायिक विचारों को व्यवहार में लाने तथा उद्यमों के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने कौशल एवं स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए उद्यम स्थापित करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
———————————
इस अवसर पर आईआईएम काशीपुर (फ़ीड) के बिजनेस मैनेजर गिरधर सिंह बिष्ट ने बूट कैंप के उद्देश्यों एवं लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के बूट कैंप महिलाओं को अपने व्यावसायिक विचारों को समझने, व्यवसाय की योजना तैयार करने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा अपने उद्यमों के विकास की संभावनाओं को पहचानने में सहायता करते हैं। उन्होंने महिला प्रतिभागियों को उपलब्ध उद्यमिता सहायता एवं मार्गदर्शन के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान महिला प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने व्यावसायिक विचारोंका  प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतिभागियों ने अपने उद्यमों से संबंधित विचार, संभावनाएं एवं चुनौतियां साझा कीं। इस सत्र के माध्यम से उन्हें अपने विचार प्रस्तुत करने तथा विशेषज्ञों एवं अनुभवी उद्यमियों से सुझाव प्राप्त करने का अवसर मिला।
———————————
जनपद के सफल उद्यमी संदीप पांडेय एवं संजीव भटनागर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने अपनी उद्यमशीलता यात्रा, अनुभवों, चुनौतियों एवं व्यवसाय संचालन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को महिला प्रतिभागियों के साथ साझा किया तथा उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र सिंह क्वेरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम मेंयामिनी चपड़ाल, सपना रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं महिला उद्यमी उपस्थित रहे।यह बूट कैंप महिला उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवसाय संबंधी जानकारी, अनुभवों के आदान-प्रदान, विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं नेटवर्किंग के अवसर प्राप्त हुए।

Related Articles

हिन्दी English