UK :ऋषिकेश में NSUI छात्रसंघ चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : दिनांक 23/9/2026 को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को लेकर ऋषिकेश में छात्र राजनीति की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को NSUI छात्रसंघ चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी उदित झा एवं महासचिव पद के प्रत्याशी रेहान बंदोलिया सहित NSUI के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के पश्चात सभी ने छात्रहितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत करने और छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

ALSO READ:  UK: सितम्बर माह का वेतन रोकने के डीएम नैनीताल ने दिए निर्देश, जानें मामला

कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रत्याशियों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों के लिए कार्य करने का अवसर है। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने 2026-27 छात्रसंघ चुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान निर्धारित किया है।

ALSO READ:  UK : नंदा राजजात यात्रा 2026 समापन के बाद वापस लौटी डोलियाँ, कुरुड़ में हुआ विधि विधान से समापन

इस अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर छात्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया व कार्यक्रम में ललित मोहन मिश्र, पार्षद दल नेता देवेन्द्र कुमार प्रजापति, रवि जैन, अशोक शर्मा, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार, रोहित नेगी, गज्जू गुसाई, बृज भूषण बहुगुणा, गौरव राणा, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, वसीम, आयुष तड़ियाल, गौरव जोशी, दीपक आदि मौजूद थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English