UK : नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु सिलाई मशीन एवं प्रशस्ति पत्र भेंट

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश :नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन एवं संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। उक्त महिला ने संस्था में 1 वर्ष तक निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपना स्वयं का रोजगार प्रारंभ नहीं कर पा रही थी। महिला की स्थिति को देखते हुए ट्रस्ट ने उसे सिलाई मशीन भेंट की, ताकि वह घर बैठे ही स्वरोजगार शुरू कर सके। साथ ही संस्था के माध्यम से उसे प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में श्री सतीश अग्रवाल *, सिलाई प्रशिक्षण दे रहीं *टीचर अंजना * एवं *टीचर पुष्पा *, शिक्षा देख रहीं *श्रीमती शिखा पाल *, *सह-संस्थापक नूपुर गोयल , एवं *संस्थापक नीरजा गोयल जी*कंप्यूटर शिक्षा दे रही श्रीमती लक्ष्मी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सक्रिय है। संस्था जरूरतमंद बच्चों को *निःशुल्क शिक्षा* प्रदान करती है, साथ ही उन्हें नोटबुक, पेंसिल जैसी अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराती है। इसके अलावा *दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर* भी संचालित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोग इसका लाभ ले सकें। संस्था का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाएँ, बच्चे और दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।



