UK :ब्रह्मपुरी आश्रम में पर्यावरण दिवस पर नमामि नर्मदा संघ ने मां गंगा किनारे किया पौधारोपण

- जगद्गुरु देवानंदाचार्य आचार्य दयाराम दास जी महाराज ने भी किया पौधरोपण दिया आशीर्वाद भक्तों को
- नमामि नर्मदा संघ और सीता राम परिवार ने दिया संदेश, पर्यावरण का करें संरक्षण, अधिक से अधिक करे पौधारोपण
ऋषिकेश : शुक्रवार को नमामि नर्मदा संघ द्वारा राम तपोस्थली ब्रह्मपुरी आश्रम ऋषिकेश में पूजनीय गुरुदेव जगद्गुरु देवानंदाचार्य आचार्य दयाराम दास जी महाराज एवं संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल की उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां गंगा के तट पर वृक्षारोपण किया गया।
सीता राम परिवार की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल के नेतृत्व में नमामि नर्मदा संघ के कई कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अखिल भारतीय सीताराम परिवार एवं नमामि नर्मदा संघ द्वारा रुद्राक्ष का पेड़ आम का पेड़ आंवले का पेड़ अपराजिता का पेड़ पीपल आदि पेड़ों को लगाया गया। तथा स्वच्छता अभियान के तहत रामघाट पर साफ सफाई की गई। इस दौरान मां गंगा का पूजन भी किया गया। लोगों को संदेश दिया गया की अधिक से अधिक वृक्ष लगाए। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए। आह्वान किया आम जन से जल जीवन जंगल की रक्षा की जाए। इस अवसर पर नमामि नर्मदा संघ एवं सीताराम परिवार के कई कार्यकर्ता एवं साधु सन्यासी मौजूद रहे।
====================
गुरुदेव जगद्गुरु देवानंदाचार्य आचार्य दयाराम दास जी महाराज ने कहा आज पर्यावरण का संरक्षण, संवर्धन करेंगे तो आने वाली पीढ़ी खुश रहेगी। आज चुनौती है हमारे लिये पर्यावरण को बचाना। ऐसे में आज के दिन पौधरोपण कहर ब्यक्ति को करना चाहिए परिवार में कम से कम एक को।
=====================
नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने कहा, हम देश भर पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के।लिए काम करते हैं। पर्यावरण बचेगा तो हम जीवित रहेंगे। हमें इसको देश व्यापी आंदोलन की तरह लेना होगा।कम से कम मानसून सीजन में हमें अध्य्कः से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। आने वाले।समय में हम कई कार्यक्रम करेंगे।
==================
अखिल भारतीय सीता राम परिवार की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने कहा, गुरु जी आशीर्वाद से हम यहां पर पर्यावरण दिवस पर एकत्रित हुए। मां गंगा का पूजन कर हमने पौधरोपण किया। इससे युवा पीढ़ी को संदेश जाएगा ताकि वह भी कुछ करे पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के लिए भविष्य में। हमें खुशी है हम आज के दिन आश्रम में पौधरोपण करने पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाया।



