UK : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका की सख्त कार्रवाई, 5 चालान कर ₹1,000 का अर्थदंड

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनिकीरेती-ढालवाला,(टिहरी गढ़वाल) :  नगर क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा लगातार विशेष छापामारी एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य सफाई निरीक्षक  नितिन सती तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर  कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में पालिका टीम द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2026 को जानकी सेतु, 14 बीघा, ढालवाला एवं खार स्रोत क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध 5 चालान करते हुए कुल ₹1,000 (एक हजार रुपये) का अर्थदंड वसूला गया। वहीं, कुछ लोगों को मौके पर चेतावनी देते हुए भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन का प्रयोग न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। नगर पालिका परिषद द्वारा व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतः बंद करें, कपड़े/जूट के बैग का प्रयोग करें।

Related Articles

हिन्दी English